
सुसाइड नोट में लिखा में नाकाम हो गई
भोपाल : रविवार, अगस्त 6, 2023। मिसरोद थाना इलाके में रहने वाली निजी कॉलेज की महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की पुलिस को मौके से पांच लाइन का एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं नाकाम हो गई हूं और अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं। किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने बताया की संजय नगर, जाटखेड़ी में रहने वाली 30 वर्षीय ज्योति प्रजापति पिता देवचंद प्रजापति कोकता स्थित निजी कॉलेज में प्रोफेसर थी। बीती सुबह करीब साढ़े 10 बजे ज्योति ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बाद में हादसे की खबर लगने पर परिवार वालो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने और एफएसएल टीम ने घटनास्थल की छानबनी के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में ज्योति ने लिखा है की मैं नाकाम होकर आत्महत्या कर रही हूं। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, और किसी को परेशान न किया जाए। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि ज्योति पढने में होशियार थी, और निजी कॉलेज में पढ़ाने के साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए परीक्षा भी दे रही थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस का अनुमान है, कि इसी तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। हालांकि जॉच टीम का कहना है कि सुसाइड नोट से आत्महत्या के कारणो का खूलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला प्रोफेसर का सुसाइड नोट और उसका मोबाइल जब्त कर अन्य बिदुओ पर जॉच कर रही है।



