Chhattisgarh
Trending

देश का कण-कण ऋणी है स्वाधीनता सेनानियों के योगदान के लिए

L Bhopal070823081853 2

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अगस्त क्रांति दिवस का स्मरण

भोपाल : बुधवार, अगस्त 9, 2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता के सशक्त शंखनाद “अगस्त क्रांति दिवस” पर देश के महान क्रांतिकारियों को नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के महान योगदान के लिए देश का कण-कण ऋणी रहेगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सभी प्राण-प्रण से कार्य करेंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता का मंत्र था। इस मंत्र ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिलाकर रख दिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के उन्हीं संकल्पों पर आज अमृतकाल का नया भारत भी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अग्रसर है। भारत माता की जय के उद्घोष से आकाश भी गुंजायमान हो उठा था। ‘अगस्त क्रांति दिवस’ का यह दिन स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ और अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नई शक्ति एवं नई ऊर्जा के साथ विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर भारत आज प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत छोड़ो के नए अर्थ दे रहा है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, सामाजिक बुराई को छोड़ने और मिटाने के सिद्धांत पर अमल करते हुए नए भारत का निर्माण हो रहा है। राष्ट्रवासी स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button