Chhattisgarh

प्रदेश के शासकीय भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना हेतु क्रेडा द्वारा किया जाएगा सर्वे- ऊर्जा सचिव ने ली बैठक


🄳🄸🅂🄿🄰🅃🄲🄷 🄽🄴🅆🅂
रायपुर, 5 जून 2024

प्रदेश के शासकीय भवनों के विद्युत देयकों में कमी लाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भवनों की छतों पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस दिशा में गति लाने हेतु आज दिनांक 05.06.2024 को मंत्रालय में सचिव ऊर्जा विभाग की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में NTPC  विद्युत व्यापार निगम तथा क्रेडा के अधिकारियों से शासकीय भवनों की छतों पर सोलर पॉवर प्लांट लगाने हेतु विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। 100 किलोवाट एवं इससे अधिक क्षमता के संयंत्र NTPC द्वारा रेस्को मोड अंतर्गत तथा शेष संयंत्र क्रेडा द्वारा स्थापित किये जाने पर प्रारंभिक सहमति दी गई। तदानुसार क्रेडा को आवश्यक सर्वे कराए जाने हेतु निर्देश दिये गए।

img 20240605 wa00345285609580565009759


उक्त बैठक में  मुकेश कुमार बंसल, वित्त सचिव,  पी. दयानंद, ऊर्जा सचिव,  राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा) एवं ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ NTPC विद्युत व्यापार निगम, विद्युत वितरण कंपनी तथा क्रेडा के अधिकारी उपस्थित रहे।         

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button