Sports

अटकलों पर विराम गुजरात टाइटंस के बने रहेंगे हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में घर वापसी पर गुजरात टाइटंस प्रबंधन ने उन्हे रिटेन कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने (GT) रिटेंन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। गुजरात ने 8 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर चर्चाएं गर्म थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुजरात ने हार्दिक को रिटेन कर सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। हालांकि, ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार ट्रेडिंग विंडो अभी भी खुला है, लेकिन अब प्लेयर टू प्लेयर स्वैप ही हो सकता है। गुजरात टाइटंस ने यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका रिलीज कर दिया है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दो बार आईपीएल फाइनल खेला है। साल 2022 में उन्हीं की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद आईपीएल 2023 में रनर अप रही। साल 2023 में हार्दिक पांड्या की टीम को महेन्द्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी गेंद पर हराया।

रिलीज किए गए खिलाड़ी: अल्जारी जोसेफ, ओडियन स्मिथ, दासुन शनाका, यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button