Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: आचार संहिता लगने से 890 पदों की भर्तियां अटकी, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया…

रायपुर|छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से अलग-अलग विभागों में 890 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा आचार संहिता लगने के कारण अटक गई है। व्यापमं ने पिछले 29 दिनों में 1,311 अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें 421 पदों के लिए भर्ती तारीख तय है। लेकिन अन्य पदों के लिए भर्ती तारीख तय नहीं है, अभी सिर्फ आवेदन करने की अंतिम तिथि और त्रुटि सुधार की तिथि निर्धारित की गई है।व्यापमं ने पिछले दिनों कृषि, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी और मंडी बोर्ड के लिए भर्ती निकाली है।इसमें आवेदन करने की तिथि दी गई है, लेकिन परीक्षा की संभावित तिथि नहीं है।आचार संहित लगने के कारण जिन परीक्षाओं की तिथि निर्धारित नहीं है, वो सभी परीक्षाएं लगभग अटक गई हे।

ये सभी परीक्षाएं नई सरकार के गठन के बाद ही संभव है। जानकारों का मानना है कि सभी अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो जाएंगे। जिसके कारण परीक्षा करवा पाना संभव नहीं है। परीक्षा आयोजित करवाने के लिए चुनाव आयोग से भी अनुमति लेनी पड़ती है, इसलिए व्यापमं ने भर्ती परीक्षाओं के लिए तिथि नहीं घोषित किया था।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button