Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा एवं सदस्य श्री संत कुमार नेताम बनाए गए



रायपुर 04 सितंबर 2023
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा को एवं सदस्य के पद पर संतकुमार नेताम को नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग(सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के विनियम 3(2) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के प्रशासकीय कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिकृत किया है।
इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद-316 के खंड(1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम, 2001 के उप विनियम 3(1) में निहित प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर श्री संतकुमार नेताम, वार्ड नं.-3, उसलापुर, पो. सकरी, जिला-बिलासपुर को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से नियुक्त किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button