Chhattisgarh

पूर्व सांसद छाया वर्मा के पति डा दया वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

रायपुर 30 नवंबर 2023। पूर्व राज्य सभा सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी छाया वर्मा के पति की तबियत बिगड़ने के बाद आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि डाॅ.दया वर्मा को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हे रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आपको बता दे डाॅ.दया वर्मा शासकीय चिकित्सक रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छायावर्मा के पति के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा धरसींवा से कांग्रेस प्रत्याशी है। उनके पति डाॅ.दया वर्मा सिलयारी उप स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे चुके थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह अचानक डाॅ.दया वर्मा की तबियत अचानक बिगड़ गयी। सीने में अचानक दर्द उठने के बाद उन्हे आनन फानन में अंबेडकर अस्पताल में भती कराया गया।

जहां उपचार के दौरान उन्होने अंतिम सांसे ली। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व राज्य सभा सांसद छाया वर्मा के पति के मौत की खबर के बाद कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है। बताया जा रह है कि डाॅ.दया वर्मा का अंतिम संस्कार उनके तिल्दा स्थित गृहग्राम में शुक्रवार को किया जायेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button