Chhattisgarh

जिला कलेक्टर व पूरा जिला प्रशासन भाजपा की कठपुतली बन कर चुनाव कराने का काम कर रही है – विकास उपाध्याय





00विभिन्न एनजीओ एवं सामाजिक संस्थाओं को दबाव डालकर उनके आड़ में प्रशासन के नाक के नीचे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर छाछ,लस्सी,शरबत बॉटने के बहाने भाजपा के एजेंट मतदाताओं को बहकाने का काम कर रहे है – विकास उपाध्याय00

मतदान के दो दिन पूर्व रायपुर कलेक्टर ने पोलिंग बूथों में तंबू लगाकर निम्बू पानी और शरबत पिलाने का आदेश जारी किया जो विभिन्न समाजिक संस्थाओं और एनजीओ के माध्यम से होना था कुछ संस्थाओं द्वारा मुझे जानकारी प्राप्त हुई कि शरबत और नींबू पानी पिलाने के बहाने भाजपा और जिला प्रशासन ने मतदाताओं को भाजपा के एजेंट के माध्यम से भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए प्रेरित करने की आशंका थी जिसको लेकर मैंने दो दिन पूर्व ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को आगाह किया था आज सुबह से ऐसी जानकारी लगी कि भाजपा के एजेंट पोलिंग बूथ के अंदर उन स्टालों में जहाँ शरबत और नींबू पानी बाटा जा रहा है वहाँ वो भाजपा का गमझा और अन्य प्रचार सामग्री लेकर भाजपा के प्रति वोट अपील कर रहे है जहाँ चुनाव आयोग के जारी निर्देश के अनुसार किसी भी राजनीति पार्टी का व्यक्ति पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दूर ही रहेगा पर वही पोलिंग स्टेशन के इतने नजदीक प्रशासन के नाक के नीचे ऐसा कृत्य हो रहा है।

img 20240507 wa00376276104146928559316

जिला प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के लोगो से प्रत्येक पोलिंग बूथों में लगातार अचार संहिता का उल्लंघन कराया जा रहा है और कई जगह ऐसी भी शिकायत मिली कि अन्य पोलिंग बूथ में शरबत और नींबू पानी का स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार सामग्री और भाजपा का गमछा टोपी को लगाकर भाजपा के पक्ष में वोट के लिये प्रचार किया जा रहा है क्या प्रशासन इतना लाचार है कि यह व्यवस्था स्वयं नही करा पा रहा है या जानबूझकर भाजपा को फायदा पहुँचाने के लिये यह सब किया जा रहा है और तो और भाजपा के बूथ एजेंट पोलिंग बूथ के अंदर नरेंद्र मोदी की फ़ोटो लगी वाली डायरी और पेन का इस्तेमाल कर रहे है और प्रशासन आंखे मूंदा हुआ है क्या यह आदर्श आचार संहिता उल्लंघन नही है।

इसको लेकर आज रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय,प्रमोद दुबे,महेंद्र छाबड़ा,विनोद तिवारी कन्हैया अग्रवाल सहित कई पार्षद और नेता कार्यकार्य साथियों के साथ के साथ पुरानी बस्ती के पोलिंग बूथ के बाहर चक्का जाम कर धरना दिया बाद में कलेक्टर रायपुर के आश्वासन के बाद धरना को समाप्त किया गया ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button