Chhattisgarh

धर्मजीत सिंह BJP में शामिल, रिटायर IFS बड़गैयया ने भी ली सदस्यता

जोगी कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया है। आज राजधानी में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में धर्मजीत सिंह ने BJP की सदस्यता ली। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि जोगी कांग्रेस ने धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर रखा है, जिसके बाद से ही इस बात की अटकलें लग रही थी कि धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। आज तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए धर्मजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। विधायक धर्मजीत सिंह के अलावा रिटायर आईएफएस एसएसडी बड़गैयया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भाजपा में शामिल हुए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button