Chhattisgarh

डिप्टी CM विजय शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, कहा – “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”

रायपुर, 8 जुलाई, 2024

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान बोड़ला में 48 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 6 अतिरिक्त कक्ष भवन का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री के साथ विद्यालय की छात्राओं ने खुद अपने हाथों से इस नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के माध्यम से क्षेत्र की बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक सुरक्षित और समर्पित वातावरण प्रदान करेगा, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगी। श्री शर्मा ने कहा, “यह विद्यालय उन्हें अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।”

whatsapp image 2024 07 08 at 16176381885234724916

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है, और इस विद्यालय का लोकार्पण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button