Chhattisgarh

डिप्टी CM अरुण साव आज धमतरी और अहिवारा प्रवास पर : विभिन्न विकास कार्यों का करेंगें लोकार्पण और भूमिपूजन, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम

रायपुर. 30 जून 2024
उप मुख्यमंत्री अरुण साव 30 जून को धमतरी और अहिवारा प्रवास पर जाएंगे। वे 30 जून को सवेरे पौने 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा धमतरी के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजे धमतरी में जिला देवांगन समाज के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे धमतरी से दुर्ग जिले के अहिवारा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे अहिवारा नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे अहिवारा में सद्गुरु कबीर प्रकट महोत्सव में भी शामिल होंगे। श्री साव शाम चार बजे अहिवारा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम पौने पांच बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button