Chhattisgarh

डिप्टी CM अरुण साव श्रीरामलला दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर. 26 जून 2024
उप मुख्यमंत्री अरुण साव राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 26 जून को अयोध्या जा रहे यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे 26 जून को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में पौने 12 बजे श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

श्री साव दोपहर साढ़े 12 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button