Chhattisgarh
उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा प्रवास पर

रायपुर. 24 अगस्त 2023
उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 25 अगस्त को बिलासपुर और सरगुजा के प्रवास पर जाएंगे। वे 25 अगस्त को रायपुर से सवेरे नौ बजे सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिलासपुर में सवेरे 11 बजे नईदुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित डॉक्टर्स सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे बिलासपुर से सरगुजा जिले के उदयपुर-रामगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर ढाई बजे उदयपुर-रामगढ़ पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे वहां से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। श्री सिंहदेव शाम साढ़े छह बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।



