Chhattisgarh

नक्सलियों के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षा बलों का बढ़ाया हौंसला


*सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मांद में घुसकर किया स्ट्राइक, 29 नक्सलियों को मार गिराया*

*नक्सल मुक्त की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़, दिख रहा भाजपा के संकल्प का असर*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नक्सल मुठभेड़ पर सुरक्षा बलों का हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, कांकेर में आज हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों के मांद में घुसकर स्ट्राइक किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमारे जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, 5.30 घंटे चली मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

मुठभेड़ में हमारे 3 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है, उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
सुरक्षा बलों की सभी ईकाइयों सभी जवानों को बधाई, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते हमारे कदम।
….

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button