Chhattisgarh

सीएम साय की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख पीएम आवास देने पर फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) की अध्यक्षता में महानदी भवन नवा रायपुर (Mahanadi Bhawan Nava Raipur) में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक (first cabinet meeting) हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा (Deputy Chief Ministers Arun Sao and Vijay Sharma) भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में विभिन्न विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों की बैठक में विभन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक के सीएम विष्णु देव साय ने पत्रकारवार्ता किया। मीडिया के सवालों का जवाब दिया।

जानिए सीएम विष्णु देव साय ने क्या-क्या कहा…
-छत्तीसगढ़ के मतदाताओं का आभार, जिन्होंने अपने वोट से हम लोगों को जीत दिलाई। उम्मीद से ज्यादा सीट मिली।

-चुनावी वादा मोदी की गारंटी पर अमल करना शुरू किया गया।

-पिछले 5 साल में 18 लाख लोग पीएम आवास से वंचित हुए, उन्हें मकान देंगे। पीएम ने वादा किया था कि पहला काम 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया है।

-कैबिनेट बैठक का एकमात्र विषय प्रधानमंत्री आवास पर निर्णय लिया गया है। 18 लाख आवास पर मुहर लग गई है। गरीबों को उनका हक मिलेगा, जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी, वह की जा रही है।

-पिछली सरकार ने आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। जो वादा हम लोगों ने जनता से किए हैं, शत-प्रतिशत पालन करेंगे। 5 साल में पूरा करेंगे।

-सभी विभागों के सेक्रेटरी के साथ परिचय हुआ और सबने अपने विभाग के बारे में जानकारी दी है।

-2 साल का बकाया किसानों को बोनस दिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button