Chhattisgarh

रायपुर उत्तर में बढ़ सकती है कांग्रेस की मुश्किल, अजीत कुकरेजा ने खरीदा निर्दलीय नामांकन

रायपुर| छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस बार कांग्रेस के लिए आसान नहीं होने वाला हैं, लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी के खिलाफ बगावत करते नजर आ रहे हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियो में खलबली मची हुई है। चुनाव के लिए जहां बीजेपी और कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। तो दूसरी ओर अब नेताओं के बीच बागवत शुररू हो गई हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस ने उत्तर विधानसभा के लिए एक बार फिर विधायक कुलदीप जुनेजा को उत्तर विधानसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और पार्षद अजीत कुकरेजा निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फार्म भी खरीद लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा 3 पिछले तीन बार से पार्षद हैं और रायपुर उत्तर से अजीत कुकरेजा ने दावेदारी ठोकी थी। लेकिन पार्टी ने उसकी जगह वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा को एक बार फिर टिकट दिया है। जिससे अजीत कुकरेजा काफी नाराज चल रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button