Chhattisgarh

कांग्रेसियों की आदत है, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल उठाने की : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

*भूपेश बघेल समझ लें,सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल बर्दाश्त नहीं: उपमुख्यमंत्री अरुण साव*




*भूपेश सरकार में नक्सलियों का हुआ विस्तार, भाजपा सरकार खात्मे के लिए संकल्पित – उपमुख्यमंत्री साव*

*बस्तर में शांति बहाली और विकास के लिए नक्सली उन्मूलन आवश्यक – अरूण साव*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांकेर नक्सल मुठभेड़ पर दिए भूपेश बघेल के बयान को निंदनीय बताया है। श्री साव ने कहा कि कांग्रेसियों की आदत है, सुरक्षा बलों के शौर्य पर सवाल उठाने की। उनके इस बयान से आश्चर्य नहीं हुआ। जवानों की पराक्रम पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

श्री साव ने कहा कि, बघेल सरकार ने बस्तर में विकास कार्य को अवरूद्ध कर रखा था। उन्होंने बस्तर की जनता के साथ अन्याय किया है। उनके राज में सभी विकास कार्य ठप पड़ गए थे। बस्तर के लोग हासिये पर चले गए थे। इनकी सरकार में नक्सली फले फूले हैं। गांव से शहरों तक नक्सलियों का विस्तार हुआ है। जबकि हमने नक्सलियों को सीमित क्षेत्र में खदेड़ दिया था।

श्री साव ने रायपुर निवास में पत्रकारों से कहा कि, कांकेर में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मुठभेड़ को अंजाम दिया है। इसके लिए जवानों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

श्री साव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और डिप्टी सीएम विजय शर्मा जी ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।

श्री साव ने कहा कि, बस्तर के सुदूर अंचल तक विकास कार्य पहुंचे, इसके लिए नक्सल उन्मूलन आवश्यक है। गृहमंत्री अमित शाह जी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। वे हमें लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं और हौसला बढ़ा रहे हैं। यहां डबल इंजन की सरकार है। बस्तर आने वाले समय में विकास से जुड़ेगा।

श्री साव ने कहा कि, विकास और शांति के लिए कानून का राज व नक्सली उन्मूलन आवश्यक है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button