Chhattisgarh

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का कल से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, जांजगीर-रायपुर में लेंगे बैठक…

रायपुर, 20 मार्च 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के लौटने के बाद अब कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दो दिन के दौरे पर कल रायपुर आ रहे हैं। वे कल 11.55 बजे इंडियो के नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कार के द्वारा पलारी, कसडोल, गिदौरी, रामगढ़ होकर जांजगीर जाएंगे। जहां कार्यकताओं की बैठक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर में स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करने के बाद रात्रि विश्राम यहीं करेंगे। 22 मार्च की सुबह वे बिलासपुर से रवाना होकर बिल्हा, नांदघाट, सिमगा होते हुए रायपुर पहुंचेंगे जहां राजीव भवन में रायपुर लोकसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर शाम को 4.30 बजे इंडियो के विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button