Chhattisgarh

भ्रम फैला रही कांग्रेस, सभी को मिलता रहेगा 35 किलो चावल : सीएम विष्णुदेव साय

सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर रहे। जहां प्रेमनगर के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प आमसभा में शिरकत किए। वहीं जनसभा को संबोधित किए और सरगुजा लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के पक्ष में वोट की अपील किए। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए उसे लबरा पार्टी कहा।

मिलता रहेगा 35 किलो चावल मिलेगा

जनता को विश्वास दिलाते हुए सीएम साय ने कहा कि, हमने वादा किया था, वह पूरा करने का काम किया है। चावल के लिए डरने या किसी की बातों में नहीं आना है। क्योंकि सबको 35 किलो चावल मिलेगा, वहीं आरक्षण में भी कोई बदलाव नहीं होने वाला है। कांग्रेस ने गलत अफवाह फैला रही है।

हम कहीं से कमजोर नहीं हैं
सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, सरगुजा लोकसभा में हम कहीं से कमजोर नजर नहीं है। प्रेमनगर की जनता इतनी गर्मी में भी जितना पंडाल में है। उससे ज्यादा पेड़ के नीचे है। निश्चित ही चिंतामणि महाराज काफी वोटों से चुनाव जीत कर जाएंगे और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में अपका सहयोग रहेगा।

भाजपा के पक्ष में माहौल
कांग्रेस के ईडी के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस के पास कुछ कहने को नहीं है। इसलिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है और हम सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button