Chhattisgarh

कांग्रेस ने नक्सलियों को शहीद बताकर, सुरक्षा बलों का छत्तीसगढ़-बस्तर की जनता का अपमान किया है – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

*नक्सलियों को शहीद बताकर कांग्रेस ने अपना असली चेहरा दिखा दिया: उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*



*नक्सलियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस, पिछले 5 साल इसी नक्सली मानसिकता से सत्ता चला रही थी :अरुण साव*

रायपुर। राजनीति अपनी जगह है, चुनावी जीत हार अपनी जगह है, लगातार चुनावी हार का मुंह देखने वाली कांग्रेस सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अब इस बार कांग्रेस ने सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल उठाया है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कांकेर मुठभेड़ में सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए 29 नक्सलियों को शहीद बताया है। कांग्रेस पार्टी की  प्रवक्ता ने मीडिया से बड़ी बेशर्मी से कहा कि इस पर राजनीति नहीं, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कांग्रेस के इस बयान पर कड़ा प्रहार किया है, उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा कि…



कांग्रेस पार्टी का ये निकृष्ट बयान… लोकतंत्र पर प्रहार है।
सुरक्षा बलों के मनोबल पर प्रहार है। सुरक्षा बलों के पराक्रम पर प्रहार है। छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है।

नक्सलियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस ने 5 साल बस्तर में इसी मानसिकता से कार्य किया है। शर्मनाक।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के पलटवार ने कांग्रेस पार्टी को निरुत्तर कर दिया है, कांग्रेस लगातार सेल्फ गोल करती नजर आ रही है और उप मुख्यमंत्री अरुण साव उन्हें राजनितिक रूप से बेनकाब करते जा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button