Chhattisgarh

CM विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा रद्द : CM हाउस में हाईलेवल बैठक शुरू, सीएम साय, डिप्टी सीएम शर्मा और साव के साथ सतनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद …

रायपुर, 11 जून 2024

बलौदाबाजार जिले में सोमवार को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को जलाकर राख कर दिया था. घटना के बाद से शहर में धारा 144 लागू कर दिया गया है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने देर शाम डीजीपी और सीएस को तालाब कर मामले की जानकारी ली थी और आईजी को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिए थे. वहीं आज मुख्यमंत्री ने अपना जशपुर जिले का दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया और बलौदाबाजार मामले में सीएम हाउस में हाईलेवल की बैठक बुलाई है. बैठक में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव समेत सतनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद हैं

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button