Chhattisgarh

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर, बेमेतरा सहित तीन जिलों में विशाल जनसभा को करेंगें सम्बोधित, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

रायपुर, 4 मई 2024। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग आगामी सात मई को होनी है. जिसके लिए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग जिलों और राज्यों का दौरा कर रहें हैं. मुख्यमंत्री साय लगातार चुनावी सभा कर रहे है. और बीजेपी के लिए मतदान की अपील कर रहे है. इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री साय प्रदेश के तीन अलग अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे. यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे.

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय आज बेमेतरा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और रायपुर जिले के दौरा और यहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. और बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे. अपनी सभाओं में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे. मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित पहाड़ी चौक में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button