भेंट मुलाकात आज: सीएम भूपेश बघेल करेंगे आज मल्टीलेवल पार्किंग में बीपीओ सेंटर, महिलाओं के लिए अर्बन कॉटेज, तात्यापारा का चौड़ीकरण लोकार्पण

आज राजधानी में मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात का आयोजन है। इसमें मुख्यमंत्री कई बड़ी घोषणाएं करेंगे और कई ऐसे कामों की शुरुआत करेंगे, जिनका रास्ता लंबे अरसे से देखा जा रहा था। इसमें बड़ा काम बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेंटर है। सेंटर कलेक्टोरेट के पास मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे फ्लोर में होगा। यहां एक साथ करीब 500 युवा बैठ सकेंगे। इसी के साथ राजधानी में महिलाओं और युवाओं को उद्यमिता का प्रशिक्षण देने, तथा रोजगार उपलब्ध कराने अर्बन कॉटेज भी शुरू किया जा रहा है।
शहर की पांच प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। इसमें शारदा चौक से तात्यापारा तक की सड़क भी शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 17 अप्रैल को इन कामों का भूमिपूजन करेंगे। युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों के लिए तैयार करना और संबंधित सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने में बीपीओ सेंटर मदद करेगा।
यह शासकीय स्तर पर राजधानी का पहला बड़ा आउसोर्सिंग प्लेटफार्म होगा। निगम ने 20 मार्च को अपने बजट में इसके लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। यह सेंटर 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद युवाओं को यहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
20 हजार वर्गफीट की जगह महिलाओं के लिए
महिलाओं व युवाओं के लिए राजधानी में जल्द अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खुलेगा। उन्हें उत्पादन और निर्माण उद्योग शुरू करने के लिए दक्ष बनाया जाएगा। संचालन और मैनेजमेंट की बारीकियां भी सिखाईं जाएंगी। इस काम में रुचि रखने वाली फर्मों और एजेंसियों से रायपुर निगम ने अभिरुचियां मंगवाई हैं। रायपुर नगर निगम संबंधित एजेंसी को 20 हजार वर्गफीट जगह उपलब्ध कराएगा। एजेंसी अपनी लागत पर अस्थायी सेटअप तैयार करेगी।
शहीद नंदकुमार पटेल की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी होगा
पंडरी ऑक्सीजोन में शहीद नंदकुमार पटेल की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अनावरण करेंगे। पंचधातु से निर्मित प्रतिमा का वजन 400 किलो और लागत करीब 80 लाख है। आकर्षक रोशनी के साथ मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। रेड सैंड स्टोन से इस जगह को खूबसूरती दी गई है।
तात्यापारा सहित पांच सड़कों का सौंदर्यीकरण
शारदा चौक से तात्यापारा जीई रोड सहित पांच प्रमुख सड़कों का करीब 50 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। तात्यापारा रोड चौड़ीकरण की पिछले करीब डेढ़ दशक से अटका प्रस्ताव जल्द पूरा होगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अपने बजट में 10 करोड़ की घोषणा की थी। इस रोड के साथ ही वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड और पचपेड़ी नाका रोड का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन सड़कों से लगी हुई छोटी संपर्क सड़कों को भी सजाया जाएगा।
आज 117.61 करोड़ के कामों की शुरुआत होगी, बहुत से कामों की मांग सालों पुरानी
भूमिपूजन
{ 50 करोड़ से 5 सड़कों के सौदर्यीकरण
{ 10 करोड़ से मल्टीलेवल पार्किग बीपीओ सेंटर
{ 24.87 करोड़ देवेंन्द्र नगर पानी टंकी
{ 13.83 करोड़ से शंकर नगर पानी टंकी
{ 5.30 करोड़ तेलीबांधा पानी टंकी
{ 53 लाख से शंकर नगर जेठवा गार्डन सौदर्यीकरण
{ 48 लाख से देवेंद्र नगर गुरूघासीदास गार्डन सौदर्यीकरण
{ 40 लाख से फाफाडीह के साहू पारा तालाब सौदर्यीकरण
{ 37 लाख से श्यामनगर महाराणा प्रताप गार्डन सौदर्यीकरण
{ 19 लाख से देवेन्द्र नगर चैतन्य गार्डन सौदर्यीकरण
{ 18 लाख से सिद्धीविनायक गार्डन सौदर्यीकरण
{ 17 लाख से सर्वानंद गार्डन सौदर्यीकरण
{ 19 लाख से कुष्ठ बस्ती तालाब सौंदर्यीकरण
लोकार्पण
{ 69 लाख से खम्हारडीह तालाब सौंदर्यीकरण
{ 19 लाख से पुनर्विकसित शंकर नगर गार्डन
{ 87 लाख से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक,
{ 47 लाख से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन
{ 14 लाख से गीतांजली नगर गार्डन
{ 10 करोड़ से जोन 3, 2 व 9 में विकास काम
{ 35.62 लाख से जिला अस्पताल में टू-नॉट लैब
{ 74.56 लाख से 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड
{ 65 लाख से जिला चिकित्सालय में 12 बेडेड आईसीयू
{ 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड जिला अस्पताल में
{ कालीबाड़ी जिला अस्पताल में 70 लाख के ट्रांजिट हॉस्टल
{ सीएचसी खो-खो पारा में 32.28 लाख से 20 बिस्तर वार्ड
{ 2.86 करोड़ से जिला अस्पताल में 08 स्टॉफ क्वाटरर्स



