Chhattisgarh

रायपुर: उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी के प्रशिक्षणरत उप पुलिस अधीक्षकों के 12वें दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री को सलामी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया।

दीक्षांत परेड समारोह में सीएम बघेल ने प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, हमारा राज्य लगातार प्रगति कर रहा है। नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों से अच्छे संकेत आने लगे हैं। ये पुलिस की कर्तव्य निष्ठा से ही संभव हुआ है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। तभी हम अपने राज्यों में सुरक्षित रह पाते हैं, जनता में पुलिस के प्रति सद्भावना और अधिकारियों में भय होना चाहिए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button