Chhattisgarh
आज दिल्ली दौरे पर सीएम बघेल, कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात

Raipur News : सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। सुबह बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. दौरे के दौरान सीएम बघेल दिल्ली में कांग्रेस के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे।
वहीं राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो सकती है. दोपहर 2 बजे दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होंगे सीएम बघेल. सीएम 3:30 बिलासा देवी बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 3:55 में मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे.बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण करेंगे. छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का एप्लीकेशन लांच करेंगे. शाम 5:30 बजे मुंगेली से रायपुर सीएम पहुंचेंगे.



