
प्राप्त राशि से घर की जरूरतें होंगी पूरी
भोपाल : सोमवार, जून 12, 2023/ प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के बैंक खातों में राशि पहुँचने पर महिलाओं में आत्म-विश्वास बड़ा है। लाभान्वित महिलाओं ने कहा है कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर की आवश्यक जरूरतें पूरा करने में खर्च करेंगी। उन्होंने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 जून को जबलपुर में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के बैंक खाते में 1209 करोड़ 64 लाख रूपये की राशि अंतरित की है।



