Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लाभार्थी संपर्क अभियान में पहुंचे राजधानी के दुर्गा नगर: सीधे महिलाओं के बीच पहुंचकर ली योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी, महिलाओं ने मोबाइल स्क्रीन दिखाकर महतारी वंदन योजना की राशि की जानकारी दी





रायपुर, 14 मार्च 2024

महतारी वंदन योजना से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को सीधे महिलाओं ने इस बात की जानकारी दी। महिलाओं ने कहा कि उन्हें राशि मिलने से घर परिवार में भी खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री साय आज लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र दुर्गा नगर पहुंचे थे।

1710424921 89c429b03de8362a193d7752481347952073161



सीधे, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय से महिलाएं बड़ी प्रभावित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने मीरा साहू, पुष्पा ध्रुव, सावित्री दीप, स्वाती राव, संतोषी राव और जमुना सोनी सहित छत्तीसगढ़िया महिला मंडल, आदिवासी महिला मंडल एवम तेलुगू महिला मंडल सहित अन्य महिलाओं से बड़े ही आत्मीयता से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए महतारी वंदन योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भेजी गई राशि की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि 1000 रूपए की राशि उनके खाते में पहुंच चुकी है। कई महिलाओं ने अपने मोबाइल स्क्रीन में आए मैसेज को मुख्यमंत्री को दिखाते हुए खुशी जाहिर की।  

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से चर्चा के दौरान उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पक्का घर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्ट्रीट वेंडर सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि उज्ज्वला गैस योजना से उन्हें खाना पकाने में काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें समय पर गैस सिलेण्डर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने महिलाओं से पूछा कि शासन की योजनाओं को मिलने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं आ रही है, तो महिलाओं ने जवाब दिया कि योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए उनका आभार भी जताया। लाभार्थी संपर्क अभियान में मुख्यमंत्री से दुर्गा नगर और आसपास के क्षेत्र की लगभग 300 से अधिक महिलाओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्री भूषण लाल जांगड़े, पूर्व विधायक श्री राम जी भारती, श्री संतोष जैन, श्री ए. एल. जोशी, श्री एस. के. सोनवानी, श्याम जी, आरपी टंडन, शंकर सोनवानी, कुलदीप जांगड़े और विनोद भारती, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button