Chhattisgarh
Trending

कटनी को देश का अद्वितीय शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

L Bhopal190623084030

मुख्यमंत्री ने 56.39 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण/भूमि-पूजन कियाभोपाल : सोमवार, जून 19, 2023/मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कटनी को देश का अद्वितीय शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कटनी विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है। यहाँ की जनता मेहनत और ईमानदारी से अपनी आजीविका चलाती है। कटनी के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के 56 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।कटनी में अच्छे खिलाड़ी लेते हैं जन्ममुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कटनी जिले में अच्छे खिलाड़ी जन्म लेते हैं, जो देश-विदेश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में प्रसन्नता, आनंद और चेहरे पर मुस्कराहट लाना हमारा लक्ष्य है। गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ बनाई गई हैं। बहनों की जिंदगी में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। यह योजना एक सामाजिक क्रांति है। आजीविका मिशन से बहनें लखपति बन रही हैं। बहनों की आय हर महीने कम से कम 10 हजार रूपये करने के प्रयास जारी हैं। बहनों के पास पैसा होगा तो व्यापार में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियों की वर्षों से बड़ी समस्या थी, आज अवैध कॉलोनियों को वैध कर नागरिकों को बड़ी राहत दी गई है।कटनी को मिल रही है विकास कार्यों में प्राथमिकतासांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने कटनी में अनेक विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान कटनी जिले का लगातार विकास कर रहे हैं। कटनी को विकास कार्यों में प्राथमिकता दी जा रही है। जिले की जो भी जरूरतें होंगी उन्हें पूरा किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान को दिया धन्यवादमुख्यमंत्री श्री चौहान को उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कार्यों और समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न प्रतिनिधियों ने धन्यवाद व्यक्त किया। लाड़ली बहना रूपा वर्मा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजना बहनों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखी भेंट की, जिसे मुख्यमंत्री ने अंतरात्मा से स्वीकारा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के श्री राजेंद्र गुप्ता ने अस्पताल के लिए फायर एनओसी मिलने पर और श्री बालमुकुंद गुप्ता ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। श्री लक्ष्मीचंद डोडानी और श्री मनीष ने भी मुख्यमंत्री को जन-कल्याण के अच्छे कार्यों और समस्याएँ हल करने के लिए धन्यवाद दिया। मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल, जन-प्रतिनिधि, नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button