Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर किया पौध-रोपण

TN5 Bhopal140723015429

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 14, 2023/

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर उनकी स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स उद्यान में स्व. श्री जोशी के परिवार के सदस्यों के साथ पीपल, कदम्ब, नीम और करंज के पौधे रोपे। पौध-रोपण में पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, सर्वश्री जयवर्धन जोशी, रजत शर्मा, पंकज शुक्ला, अनिल धार्मिक, नवल प्रजापति और विक्रम सिंह शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की पहल पर श्री रोहित शर्मा और सुश्री कीर्ति गौर की जटिल बीमारियों का इलाज हुआ था। मुख्यमंत्री श्री चौहान का श्री शर्मा और सुश्री गौर ने पौध-रोपण कर आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध करवाकर श्री रोहित शर्मा का सफल उपचार पारुल अस्पताल भोपाल में और सुश्री कीर्ति का उपचार मुम्बई में कराया गया। पौध-रोपण में डॉ. आर.के. गौर, राघव गौर, सर्वश्री पी.के. शर्मा, रोहित शर्मा, देवकीनंदन शर्मा आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ गुलाबराव बुआड़े, श्रीमती पुष्पलता बुआड़े, श्री सोनू तथा श्रीमती शकुन्तला साहू ने अपनी विवाह वर्षगांठ पर और सुश्री रंजना बुआड़े ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button