Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री जेटली की पुण्य-तिथि पर किया नमन

L Bhopal240823023437

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 24, 2023 ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद राजगुरु की जयंती और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री अरुण जेटली की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद राजगुरु तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. श्री जेटली के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद क्रांतिकारी राजगुरु का जन्म 1908 में महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ा में हुआ। वाराणसी में अध्ययन के दौरान उनका संपर्क क्रांतिकारियों से हुआ। वे जलियांवाला बाग हत्याकांड की नृशंसता से बहुत व्यथित और क्रोधित थे। अंग्रेज पुलिस अधिकारी साण्डर्स का वध करने में क्रांतिकारी राजगुरु ने शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव का पूरा साथ दिया था। क्रांतिकारी राजगुरू ने 23 मार्च 1931 को शहीद भगत सिंह तथा क्रांतिकारी सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी के तख्ते पर हँसते-हँसते झूलकर स्वतंत्रता संग्राम के प्रति लोगों के मन में अलख जगाई।

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री अरूण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वकील से सफल राजनेता तक का सफर तय किया। वे भारत सरकार में वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वे सुप्रीम कोर्ट में लॉ प्रैक्टिस कर रहे थे। श्री जेटली का 24 अगस्त 2019 को 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button