Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप टूर्नामेंट जीतने पर दी बधाई

shivrajsingh cm copy 5

दक्षिण कोरिया को शिकस्त देकर भारत ने किया खिताब अपने नाम

भोपाल : सोमवार, जून 12, 2023/

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। टूर्नामेंट का कल समापन दिवस था। जापान के काकामीगहारा में 4 बार की चेम्पियन दक्षिण कोरिया को भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने 2-1 से शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है।

दक्षिण कोरिया को टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम माना गया है। इस बार भारत की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसके पहले वर्ष 2012 में बैंकाक में महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन फाइनल मुकाबले में पहुँचने के साथ देखा गया था। तब भारत को उप विजेता के रूप में संतोष करना पड़ा था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। मध्यप्रदेश में भी विभिन्न खेल अकादमियों के माध्यम से महिला खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि सभी खिलाड़ी ऐसे ही देश का नाम रोशन करती रहे।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button