Chhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री बघेल सावन सोमवार पर महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की 

1691422787 25282ac1ae705260b648
1691422685 569c0b5df77fdec41b9c
1691422802 c779abbbcb7fb2c62456
1691422759 2c756ca45a67e5137509




मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज सावन सोमवार के अवसर पर भिलाई नगर के सेक्टर-7 स्थित शिवधाम तालाब में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उनका अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। श्री बघेल ने इस बढ़िया आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विगत सात-आठ वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, सौंदर्यीकरण के बाद तालाब का परिवेश और अधिक मनोरम हो गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ हर जगह विराजे है, सर्वव्यापी हैं, भगवान शिव ने ही विवाह नाम की संस्था को स्थापित किया है। शिव सब को जोड़ने का नाम है। तंत्र के जनक शिव हैं। भगवान शिव सब की मनोकामना पूरी करें। कार्यक्रम को विधायक श्री देवेंद्र यादव और महापौर भिलाई श्री नीरज पाल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री अरुण वोरा, महापौर दुर्ग श्री धीरज बाकलीवाल, पार्षद श्री लक्ष्मी पति राजू, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button