Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

रायपुर, 14फरवरी 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है। श्री साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।  इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button