Chhattisgarh

मुख्यमंत्री बघेल ने चम्पारण्य में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण





 रायपुर|मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज चम्पारण्य के श्री चम्पेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए निर्माण कार्यों का लोकर्पण किया। 

1693315407 c2af0de00215854641dd
1693315416 58060b10d38f06e8ffea
1693315388 8ce5778d7e443a1c487f
1693315376 c80b0fb07e8f2a1575e6
1693315466 f9a8599faed1079f92dc
1693315398 47c47c3a64f1fc949706


    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चम्पेश्वर महादेव का दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हुए चम्पारण्य में 3 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से प्रभु श्रीराम की प्रतिमा, रामवाटिका, दीप स्तम्भ, भव्य प्रवेश द्वार, रामायण इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफेटेरिया, पर्यटन सूचना केन्द्र, गजीबो, लैण्डस्केपिंग, बाउंड्रीवाल, विद्युतीकरण, प्लंबिंग कार्य, पब्लिक टायलेट एवं विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
    इस दौरान  संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकसभा सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. महंत रामसुन्दर दास एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री नंदकुमार साय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button