Chhattisgarh

मतदाता जागरूकता के हेलमेट स्टीकर का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया विमोचन

रायपुर, 11 अप्रैल 2024।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबा साहेब कंगाले ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आज हेलमेट स्टीकर का विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के अभिनव कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक नागरिक मतदान का हिस्सा बनेे। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए अधिकारी व कर्मचारी के हेलमेट में स्टीकर लगायेंगे। जिसे लोग मतदान के प्रति जागरूक होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button