Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: ये है देश का सबसे छोटा मतदान केंद्र, घने जंगलो में भरतपुर सोनहत विधानसभा के शेराडाड गांव में केवल 5 लोगों के लिए बनाया जाता है पोलिंग बूथ

रायपुर। लोकतंत्र में एक एक वोट की कीमत बहुमूल्य होती है। छतीसगढ़ में ऐसा ही एक पोलिंग बूथ है जो लोकतंत्र की आखिरी कतार में खड़े मतदाता तक पहुंचता है। दरअसल, छतीसगढ़ की पहली विधानसभा भरतपुर सोनहत के शेराडांड़ गांव में केवल पांच मतदाता हैं। इन पांच वोटरों के लिए प्रशासन अलग से मतदान केंद्र बनाता है। यह मतदान केंद्र छतीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र है और सम्भवतः देश का भी सबसे छोटा मतदान केंद्र शेराडांड़ ही है।

शेराडांड़ गांव में केवल तीन घर

दरअसल , 15 साल पहले 2008 में यह मतदान केंद्र तब सुर्खियों में आया था, जब यहां केवल 2 मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र एक झोपड़ी में बनाया गया था। कोरिया जिले के सोनहत ब्लाक के चंदहा ग्राम पंचायत का आश्रित गांव है शेराडांड़। घने जंगलों के बीच इस शेराडांड़ में केवल तीन घर हैं। एक घर में 60 साल के महिपाल राम नामक बुजुर्ग अकेले रहते हैं। दूसरे घर में रामप्रसाद चेरवा अपनी पत्नी सिंगारो और चार बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि तीसरे घर मे दसरु राम अपनी पत्नी सुमित्रा, एक बेटी और एक बेटे के साथ निवास करते हैं। इसका एक बेटा गांव से बाहर रहकर पढ़ाई करता है। इन तीन घरों को मिलाकर कुल पांच मतदाता हैं, जिसमें तीन पुरुष और दो महिला मतदाता हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button