Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: 13 नवंबर को पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद में करेंगे रोड शो

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दिन मुंगेली और महासमुंद में सभा करेंगे। वहीं, उसी दिन रायपुर के चारों विधानसभाओं में भी पीएम मोदी का रोड शो होगा। वही चुनाव आयोग के मुताबिक चरण के 20 सीटों पर हुए मतदान में कुल 76.26% वोटिंग दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा बस्तर विधानसभा में 84.65% वोटिंग और सबसे कम बीजापुर विधानसभा में 46% वोटिंग हुई।

बता दें कि छग में कल पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई। बाकी बचे हुए सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ में आना-जाना लगा हुआ है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button