Chhattisgarh
Chhattisgarh Exit Poll 2023 : छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर

रायपुर: आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में टाइट फाइट रहेगी। पोल के मुताबिक भाजपा को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 40 से 50 सीटें हासिल हो सकती है। इस तरह कांग्रेस को अपरहैंड है, लेकिन मुकाबला बेहद करीबी है।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुई थी वोटिंग
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। वहां वोट प्रतिशत 76.31 फीसदी रहा जो साल 2018 के मुकाबले (76.88) मामूली नीचे था। छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर चुनाव हुए थे। तीन दिसंबर को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं।



