Chhattisgarh

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत 133 करोड़ रूपए से अधिक की पाचवीं किस्त जारी

रायपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 133 करोड़ 28 लाख 41 हजार 346 रूपए की पाचवीं किस्त सिंगल नोडल एजेंसी के खाते में आबंटित कर दी है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिलों को जारी पाचवीं किस्त में से मटेरियल कास्ट के लिए 102 करोड़ 30 लाख 25 हजार 288 रूपए, रसोईया मानदेय 30 करोड़ 52 लाख 74 हजार 58 रूपए और एम.एम.ई. (प्रबंधन) के लिए 45 लाख 42 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि कुकिंग कास्ट एवं रसोईयां मानदेय की राशि जिलो से मांग के अनुरूप जारी की गई है। इस राशि से फरवरी 2024 तक कुकिंग कास्ट एवं रसोईया मानदेय की राशि का भुगतान 31 मार्च 2024 के पूर्व अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। वित्तीय वर्ष 2024 में मार्च 2023 के मटेरियल कास्ट के रसोईयां मानदेय के भुगतान हेतु राशि का आबंटन कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय से किया जाएगा। इसके पूर्व के किसी राशि का भुगतान हेतु राशि आबंटित नही की जाएगी। एम.एम.ई मद की राशि से योजना में संलग्न रसोईयों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण संकुल अथवा विकासखण्ड स्तर पर सुविधानुसार आयोजित किया जाए। प्रशिक्षण के लिए रोस्टर तैयार करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए की प्रशिक्षण से स्कूलों में मध्यान भोजन बाधित न हो।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत मटेरियल कास्ट (कुकिंग कास्ट) एवं रसोईया मानदेय में से जिला बालोद को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 15 लाख 22 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 43 लाख 84 हजार रूपए, जिला बलौदाबाजार को कुकिंग कास्ट के लिए 04 करोड़ 73 लाख 05 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 42 लाख 22 हजार रूपए, जिला बलरामपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 05 करोड़ 02 लाख 07 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 57 लाख 16 हजार रूपए, जिला बस्तर को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 80 लाख 78 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 19 लाख रूपए, जिला बेमेतरा को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 73 लाख 86 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 91 लाख 54 हजार रूपए, जिला बीजापुर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 86 लाख 90 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 44 लाख 13 हजार रूपए, जिला बिलासपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 06 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 02 करोड़ 18 लाख 76 हजार रूपए, जिला दंतेवाड़ा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 69 लाख 30 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 31 लाख 76 हजार रूपए, जिला धमतरी को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 28 लाख 10 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 76 लाख 15 हजार रूपए, जिला दुर्ग को कुकिंग कास्ट के लिए 04 करोड़ 36 लाख 15 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 91 लाख 21 हजार रूपए, जिला गरियाबंद को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 66 लाख 76 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 91 लाख 62 हजार रूपए, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 04 लाख 91 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 63 लाख 38 हजार रूपए, जिला जांजगीर-चांपा को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 21 लाख 37 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 11 लाख 77 हजार रूपए, जिला जशपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 82 लाख 88 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 86 लाख 87 हजार रूपए, जिला कवर्धा को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 20 लाख 03 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 77 लाख 51 हजार रूपए, जिला कांकेर को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 81 लाख 36 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 88 लाख 47 हजार रूपए, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 10 लाख 94 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 33 लाख 10 हजार रूपए, जिला कोण्डागांव को कुकिंग कास्ट के लिए 04 करोड़ 05 लाख 18 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 02 लाख 27 हजार रूपए, जिला कोरबा को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 75 लाख 05 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 82 लाख 20 हजार रूपए, जिला कोरिया को कुकिंग कास्ट के लिए 98 लाख 45 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 18 लाख 95 हजार रूपए आबंटित किया गया है।

इसी प्रकार जिला महासमुंद को कुकिंग कास्ट के लिए 04 करोड़ 59 लाख 31 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 13 लाख 87 हजार रूपए, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 39 लाख 24 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 70 लाख 38 हजार रूपए, जिला मोहला-मानपुर-चौकी को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 47 लाख 30 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 43 लाख 44 हजार रूपए, जिला मुंगेली को कुकिंग कास्ट के लिए 06 करोड़ 57 लाख 77 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 35 लाख 26 हजार रूपए, जिला नारायणपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 87 लाख 82 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 41 लाख 16 हजार रूपए, जिला रायगढ़ को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 91 लाख 58 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 94 लाख 69 हजार रूपए, जिला रायपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 05 करोड़ 23 लाख 24 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 92 लाख 53 हजार रूपए, जिला राजनांदगांव को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 92 लाख 88 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 09 लाख 09 हजार रूपए, जिला सक्ती को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 42 लाख 94 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 63 लाख 03 हजार रूपए, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 83 लाख 08 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 62 लाख 30 हजार रूपए, जिला सुकमा को कुकिंग कास्ट के लिए एक करोड़ 42 लाख 82 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए 59 लाख 84 हजार रूपए, जिला सूरजपुर को कुकिंग कास्ट के लिए 02 करोड़ 72 लाख 59 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 06 लाख 23 हजार रूपए, जिला सरगुजा को कुकिंग कास्ट के लिए 03 करोड़ 12 लाख 04 हजार रूपए और रसोईया मानदेय के लिए एक करोड़ 88 लाख 88 हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button