ChhattisgarhPolitics

छत्तीसगढ़:विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस की भूमिका पर मंथन, अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा ने ली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने सोमवार को राजीव भवन शंकर नगर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रखी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे। जिन्होंने प्रदेश के पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की बैठक ली और उनसे वनटूवन चर्चा भी की गई।

यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उनके प्रमुख कार्यक्रमों में से बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो, पोस्टकार्ड अभियान और यंग इंडिया के बोल शामिल हैं। उन्होंने फैसला लिया कि बूथ जोड़ो और यूथ जोड़ो कार्यक्रमों को आने वाले 2 महीने के भीतर पूरा करना होगा ताकि विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से वनटूवन चर्चा की गई।

यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों से वनटूवन चर्चा की गई।

इसके अलावा, पोस्टकार्ड अभियान की समीक्षा भी की गई और सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसे सम्पन्न करने के लिए उन्हें मिलकर काम करना होगा। अंतिम तौर पर, यंग इंडिया बोल कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। यह स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के लिए युवा कांग्रेस द्वारा चलाया गया एक मुहिम है। उन्होंने यह निश्चित कर दिया है कि इन सभी कार्यक्रमों के सम्पन्न होने से पहले विधानसभा चुनाव होंगे और यूथ कांग्रेस की इसमें अहम भूमिका होगी।

जानकारी के मुताबिक इन अभियानों के अलावा पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी भी उनके क्षेत्र के लिए तय की गई है। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए यूथ कांग्रेस को मिलने वाली जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने की बात कहीं गई।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button