Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: परिवहन विभाग का प्रदेश के सभी 16 चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान जारी






रायपुर 16/09/2023

आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रदेश के सभी 16 टोल पोस्ट पर एवं 7 उड़नदस्तों के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी चेकिंग प्वाइंट्स पर मुस्तैदी पूर्वक चारपहिया तथा माल वाहक वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक नगद रकम, शराब, बिना वैध दस्तावेज के परिवहन किए जा रहे सोना-चांदी व अन्य मूल्यवान सामग्री सहित चुनाव को प्रभावित करने वाले अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने एवं कार्यवाही करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।  
निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश सभी विभागों को दिये गये थे जिसके तारतम्य में परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा द्वारा परिवहन विभाग के सभी प्रवर्तन प्रभारियों को वाहनों की सघन जांच तथा अवांछित सामग्रियों के परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं।

1694879098 2b2b6ca2544f38275aca
1694879120 c4d76ca5e96e2ac60d0b


परिवहन विभाग के राज्य के अपने सभी सीमाओं पर स्थित 16 परिवहन चेकपोस्ट तथा राज्य के भीतर संचालित 7 परिवहन उड़नदस्तों के माध्यम से सतत रूप से वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button