Chhattisgarh
Trending

ऑटो फायनेंस कराने का झांसा देकर लगा दिया 50 हजार का चूना

dhokadhdi

भोपाल : शनिवार, अगस्त 5, 2023। टीला थाना पुलिस ने ऑटो फायनेंस कराने का झांसा देकर 50 हजार की चपत लगाने वाले आरोपी के खिलाफ चार सौ बीसी का मामला कायम किया है। पुलिस के अनुसार इलाके में रहने वाली 40 वर्षीय शमां खान पति अतीक खान ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया की वह घरेलू महिला हैं। उनके पति अतीक आटो चालक हैं। महिला अपने बेटे के लिए भी सीएनजी आटो खरीदना चाहती थी। इसके लिये उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 6 रेलवे स्टेशन आटो एसोसिएशन के पदाधिकारी राजा मेवाती से आटो फाईनेंस कराने की बात की थी। राजा ने उन्हें ऑटो फायनेंक कराने का भरोसा दिलाया और 19 जून को शमां और उनके पति अतीक को पुतलीघर बुलाकर उनसे कुछ दस्तावेजों पर साइन करवा लिए।, बाद वह उन्हें लेकर इंद्रपुरी स्थित यूनियन बैंक पहुंचा जहां शर्मा ने सोने की चेन गिरवी रख कर करीब 1 लाख 56 हजार रुपए का लोन स्वीकृत करवा लिया। इस दौरान आरोपी राजा ने शमा खान से आरटीजीएस फर्म पर हस्ताक्षर करवाते हुए कहा कि लोन की रकम उनके एकाउंट में आ जायेगी। कुछ दिन बाद आटो की बुक करवाने संबंध में राजा महिला और उसके पति को लेकर जेके रोड स्थित बजाज शोरूम पहुंचा। यहां उसने पति-पत्नि को बाहर खड़े रहने का कहा और खुद अंदर चला गया। बाहन आने पर उसने उन्हें 50 हजार पॉच सौ रूपए की रसीद देते हुए कहा कि आटो की बुकिंग हो गई है, जल्द ही ऑटो मिल जायेगा। कई दिन बीतने पर भी जब ऑटो मिलने की कोई बात नहीं हुई और न ही दंपत्ति के पास कोई फोन आया तब उन्होनें राजा से आटो की डिलेवरी के बारे में पूछा। इस पर वो टाल मटोल करने लगा। संदेह होने पर जब महिला और उसके पति ने बैंक जाकर जानकारी ली तब उन्हें पता चला की उनके एकांउट से 50 हजार की रकम राकेश कुमार पांडे के खाते में आरटीजीएस के जरिये ट्रांसफर की गई हैं। जिस राकेश के खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, वह राजा मेवाती का मित्र है। शिकायत की जॉच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button