Chhattisgarh

CG : पप्पू ढिल्लन 16 मई तक ACB की न्यायिक रिमांड में भेजे गए जेल

रायपुर। दुर्ग जिले में शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को 16 मई तक जेल भेजा गया है। ढिल्लन और विजय भाटिया के घर ACB और EOW की टीमों ने छापेमारी की थी। ACB और EOW की टीमें बुधवार सुबह करीब 4-5 गाड़ियों में भिलाई नेहरू नगर पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि टीम पंचनामा कार्रवाई कर सील किए गए कमरों और अलमारी की तलाशी ले रही है। इसके बाद जो भी दस्तावेज या सबूत मिलेंगे, उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले ACB ने पप्पू के घर में कई अलमारी और कमरों को सील कर दिया था। पिछली बार छापेमारी के दौरान सुपेला पुलिस ने विदेशी शराब जब्त कर आरोपी जसजीत ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे नोटिस देकर छोड़ा गया था। ये चौथी बार है जब पप्पू ढिल्लन के घर में एसीबी की छापेमारी कीहै। इससे पहले ईडी की टीम भी यहां छापा मार चुकी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button