Chhattisgarh

CG : बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कवासी लखमा को बनाया प्रत्याशी, सांसद दीपक बैज का बस्तर सीट से टिकट कटा

रायपुर, 24 मार्च 2024| कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट से पूर्व मंत्री कवासी लखमा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मौजूदा सांसद हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार दीपक बैज का बस्तर से टिकट काटकर उन्हें कांकेर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। शनिवार की देर रात कांग्रेस ने 46 नामों की चौथी सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से सिर्फ बस्तर सीट शामिल है।

सांसद दीपक बैज का बस्तर सीट से टिकट कटा
कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने के बाद बस्तर सीट पर मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है। इस सीट पर बीजेपी के महेश कश्यप से कवासी लखमा का मुकाबला होगा। पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दीपक बैज ने के भाजपा के बैदूराम कश्यप को हराया था।

इसके पहले कांग्रेस की पहली सूची आठ मार्च को जारी हुई थी। इसके अनुसार जांजगीर-चांपा (एससी) से पूर्व मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया,कोरबा से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत, राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग से प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र साहू, रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और महासमुंद से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अभी तक सरगुजा, रायगढ़, कांकेर और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

छह बार के विधायक हैं कवासी
प्रदेश के बस्तर संभाग में सुकमा जिले के कोंटा विधानसभा में कवासी लखमा छठवीं बार विधायक हैं। पूर्व आबकारी मंत्री रहे हैं। साल 1998 से लेकर साल 2023 तक छह बार से उन्होंने जीत हासिल की है और बघेल सरकार में आबकारी मंत्री हैं। कोंटा विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस एवं सीपीआई के बीच लड़ाई में कांग्रेस के उम्मीदवार जीतते रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button