Share Market

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार:सेंसेक्स 114 अंकों की बढ़त के साथ 59,106 पर पहुंचा, अडाणी ग्रुप के 8 शेयरों में गिरावट

आज वित्त वर्ष 2023-24 के पहले कारोबारी दिन यानी 3 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 114 अंक चढ़कर 59,106 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 38 अंकों की तेजी रही। यह 17,398 के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है।

अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में गिरावट
अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अडाणी एंटरप्राइजेज में 1.85% की गिरावट रही। अडाणी ट्रांसमिशन और ग्रीन एनर्जी के शेयर 5-5% की गिरावट के साथ बंद हुए।अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयरों में बढ़त रही।

अडाणी एंटरप्राइजेज में 1.85% की गिरावटकंपनीतेजी/गिरावटअडाणी एंटरप्राइजेज-1.85%अडाणी ट्रांसमिशन-5.00%अडाणी पोर्ट्स-0.44%अडाणी विल्मर-2.38%अडाणी पावर-0.78%अडाणी टोटल गैस-2.28%अडाणी ग्रीन एनर्जी-5.00%अंबुजा सीमेंट+2.67%ACC+2.43%NDTV-2.95%

31 मार्च को रही थी शानदार तेजी
इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,031 अंकों की बढ़त के साथ 58,991 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी करीब 279 अंकों की तेजी रही थी। यह 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट रही थी।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button