Chhattisgarh

जवानों से भरी बस पेड़ से टकराई :  17 घायल, पोलिंग बूथ निरीक्षण से लौटते वक्त हुआ हादसा; 4 को किया गया रेफर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में BSF के जवानों से भरी तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 17 जवान घायल हुई हैं, जिनमें 13 लोगों को मामूली चोटें आई है। 4 जवानों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पूरा मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस में 32 जवान सवार थे, जो धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ से मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

घायलों को तत्काल एंबुलेस की मदद धरमजयगढ़ अस्पताल लाया गया। ब्रेक में टेक्नीकल फाल्ट आ गया था, जिसकी वजह बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।

घटना की जानकारी लगते ही धरमजयगढ़ एसडीएम दिगेश पटेल अस्पताल पहुंचे। जवानों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर हैं। सभी का इलाज धरमजयगढ़ अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button