Chhattisgarh

दतिया में दो गुटों में खूनी संघर्ष 5 की मौत आधा दर्जन घायल

दतिया(मध्यप्रदेश)। बुधवार की सुबह दतिया में धान के खेतों में मवेशी घुस जाने के नाम पर दो गुटों के बीच पहले जमकर विवाद हुआ और फिर देखते-देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें दोनों पक्षों के मिलाकर पांच लोगों की मौत हो गई ।इस खूनी संघर्ष के बाद दतिया का यह इलाका छावनी में तब्दील हो गया।मारे गये पांच लोगों में दांगी गुट के तीन और पाल गुट के 2 लोग मारे गये।जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।

दतिया पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशीघुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए।

देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीकांड में प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी एवं भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है। इस संघर्ष की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम वहां और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button