Chhattisgarh

भूपेश बघेल की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग, बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

पाटन |पाटन विधानसभा क्षेत्र का चुनावी सियासी मामला अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है।

पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अगर चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारी रद्द या फिर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

दुर्ग सांसद व पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रचार थमने के बावजूद ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार किया। इसकी शिकायत करते हुए पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम भूपेश की उम्मीदवारी रदद् करने की बात भी की गई है। सांसद विजय ने कहा कि कलेक्टर को इस मामले में वीडियो भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यदि निर्वाचन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

महेश गागड़ा बोले-कांग्रेस के संपर्क में बीजापुर कलेक्टर
वहीं, बीजापुर प्रत्याशी महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर कांग्रेस प्रत्याशी के संपर्क में थे। उनके साथ कई जगहों पर दिखाई दिए। उन्होंने मतगणना से कलेक्टर को पृथक करने की मांग की है। बता दें कि बीजापुर विधानसभा सीट एससी के लिए रिजर्व सीट है। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यहां से महेश गागड़ा को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने विक्रम मंडावी पर अपना दांव खेला है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button