Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अरुण साव के उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने दाखिल किया नामांकन



*बिलासपुर सीट,1996 से जीत रहे, इस बार लोकप्रिय प्रत्याशी तोखन साहू बनाएंगे जीत का रिकार्ड : उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव*

*कांग्रेस में प्रत्याशी का अकाल, बिलासपुर में बाहरी उम्मीदवार का उतारा*

*कांग्रेस से टिकट के दावेदार रहे विष्णु यादव ने थामा भाजपा का दामन*

बिलासपुर। भाजपा के लोकप्रिय लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने गुरुवार को बिलासपुर के कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद भाजपा ने शहर में नामांकन रैली निकाली। इस दौरान पूरा बिलासपुर शहर भाजपा मय हो गया।

IMG 20240418 WA0046
IMG 20240418 WA0050
IMG 20240418 WA0051
IMG 20240418 WA0045



इसके बाद लोकसभा नामांकन रैली सभा श्री साव ने कहा कि, ये कोई साधारण चुनाव नहीं है। नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।

श्री साव ने कहा कि, आज जैसे रैली में आए हैं। वैसे ही जीत का रिकार्ड बनाने के लिए कार्य करना है।

श्री साव ने कहा कि, बिलासपुर सीट,1996 से जीत रहे हैं। इस बार भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करना है। वहीं तोखन साहू को जिताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

श्री साव ने कहा कि कांग्रेस को बिलासपुर में कोई प्रत्याशी नहीं मिला है। इन्हें भिलाई से लाकर प्रत्याशी बनाना पड़ा है। कांग्रेस पहले ही हार मान चुकी है।

श्री साव ने कहा कि, अयोध्या में 500 साल बाद रेल मंदिर का निर्माण किया किया। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता कांग्रेस को दिया गया। लेकिन निमंत्रण ठुकरा दिया। ये भांजा राम के छत्तीसगढ़ का अपमान है। जो प्रभु राम का अपमान करे, सजा देनी है।

कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने नामांकन रैली में बीजेपी प्रवेश किया है। विष्णु यादव कांग्रेस में टिकट के दावेदार थे। वो तीन बार के पार्षद है। उन्होंने पीएम मोदी जी के कार्य से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइन किया। बीजेपी में उनका स्वागत करते हैं।
///

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button