National

Biparjoy Cyclone: CG से गुजरने वाली पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनें रद्द; रेलवे ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ बढ़ रहा है। यह सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। तूफान के बुधवार या गुरुवार को गुजरात के तट से टकराने की संभावना है। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इसे देखते हुए रेलवे ने 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 14 से 17 जून तक के लिए निरस्त कर दी है। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों को भी शार्ट टर्मिनेट किया गया है। साथ ही रेलवे ने तूफान को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

रेलवे ने 12950 संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस को अहमदाबाद स्टेशन में शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है। यह ट्रेन बिलासपुर में भी रद्द रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस भी 13 जून को सुंदरनगर में शॉर्ट टर्मिनेट हो जाएगी। हालांकि यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से नहीं गुजरती। इसी तरह बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 13 जून को अहमदाबाद स्टेशन से प्रारंभ होगी। ट्रेन नंबर 12940 पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस 16 जून को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से शुरू होगी

कोचों के खिड़की-दरवाजे खुले रखने के निर्देश
जोनल रेलवे मुख्यालय में आपदा प्रबंधन कक्ष का सक्रिय होना और विभिन्न विभागों द्वारा 24 घंटे मैनिंग।
भावनगर, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीधाम में मंडल मुख्यालयों पर आपातकालीन नियंत्रण कक्षों का संचालन।
कई स्थानों पर हवा की गति की नियमित निगरानी और 50 किमी प्रति घंटे से अधिक हवा का वेग होने पर ट्रेनों को नियंत्रित करने या रोकने के निर्देश।
स्टेशनों पर एनीमोमीटर लगाए गए हैं और हर घंटे के आधार पर हवा की गति की रीडिंग ली जा रही है।
वास्तविक समय की निगरानी और समन्वय के लिए ऑनलाइन समूहों का गठन।
mausam.imd.gov.in वेबसाइट पर चक्रवात से संबंधित जानकारी की निरंतर निगरानी।
आपातकालीन निकासी के लिए पर्याप्त डीजल लोकोमोटिव और कोचिंग रेक की उपलब्धता।
डबल स्टैक कंटेनरों के लदान पर रोक और उनके संचलन पर प्रतिबंध।
पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल की समीक्षा और चक्रवात की स्थिति के आधार पर जरूरी फैसले।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button